चंद्रबाबू ने एनटी रामाराव की विरासत के साथ धोखा कियाः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रैली के दौरान राज्य के सीएम चंद्रबाबू नायडू और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने नायडू पर तेलुगूदेशम पार्टी के संस्थापक एनटी रामाराव को धोखा देने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि रामाराव साहेब ने तेलगूदेशम की स्थापना कांग्रेस के विरोध में की थी, लेकिन आज नायडू उसी कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं। बता दें कि रामाराव चंद्रबाबू नायडू के ससुर थे। उनके निधन के बाद उन्हीं कीराजनीतिक विरासत नायडू को मिली है। मोदी ने कहा कि जो नेता अपने ससुर की विरासत को बेच सकता है, उस पर आम जनता कभी भरोसा नहीं कर सकती। रैली से पहले मोदी ने गुंटूर में विकास परियोजनाओं का अनावरण भी किया। एक कार्यक्रम में उन्होंने औपचारिक रूप से उन सभी परियोजनाओं का अनावरण किया, जो राज्य के विभिन्न हिस्सों में बनाई गई हैं या बनाई जा रही हैं। मोदी ने कृष्णापटनम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के एक नए टर्मिनल की स्थापना के लिए आधारशिला भी रखी। इससे पहले राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विजयवाड़ा हवाईअड्डे पर मोदी की अगवानी की। बाद में वह हेलिकॉप्टर सेगुंटूर गए।



Popular posts